फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई के हाथ नहीं लगा ‘मुन्नाभाई’

Tue, 23 Dec 2014 02:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई एक बार फिर ‘मुन्नाभाई’ की तलाश में एसएन मेडिकल कालेज पहुंची। चार घंटे तक खाक छानने के बाद भी आरोपी छात्र हत्थे नहीं चढ़ा। मायूस होकर टीम वापस लौटी।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के चर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले में एसएन मेडिकल कालेज के छात्र भी शामिल हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में पीएमटी परीक्षा में डमी (असली के स्थान पर अधिक बौद्घिक ज्ञान वाला छात्र) बिठा दिए गए थे। धांधली का खुलासा होने पर प्रदेश के सभी मेडिकल कालेज से बीते दस सालाें के मेडिकल छात्राें का सत्यापन किया गया। इसमें एसएन के छह छात्र संदिग्ध पाए गए। इसमें से दो छात्र कुछ समय पूर्व सीबीआई के हत्थे चढ़ चुके हैं। वहीं 2013 बैच के अशोक कुमार मौर्या की तलाश में टीम एक बार फिर कालेज पहुंची। टीम को सूचना थी कि आरोपी छात्र कालेज से शैक्षणिक दस्तावेज लेने पहुंचने वाला है। पूर्व में भी टीम इसकी तलाश में कालेज की खाक छान चुकी है। प्राचार्य डा. अजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी छात्र दीपावली से कालेज नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें