फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसएन मेडिकल काॅलेज में 20 अप्रैल से होंगे किडनी ट्रांसप्लांट, मशीनों का हुआ ट्रायल; दो मरीजों की जांच पूरी

Mon, 30 Mar 2026 02:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एसएन मेडिकल काॅलेज में ट्रांसप्लांट के लिए जरूरी उपकरण और मशीनें भी लग गई हैं। एसएन के चिकित्सक, टेक्नीशियन और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण भी मिल गया है। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट 20 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। दो मरीजों की जांच पूरी हो गई है। मशीनों का ट्रायल भी हो गया है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कानूनी प्रक्रिया चल रही है। ऑपरेशन एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम की निगरानी में किए जाएंगे। 25 सर्जरी के बाद एसएन के विशेषज्ञ ही ऑपरेशन करेंगे।
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की तीसरी मंजिल पर किडनी रोग विभाग बना है। यहां पर 10 बेड के आइसोलेट चैंबर भी बनाए गए हैं। ऑपरेशन थिएटर भी बन गया है। इसमें ट्रांसप्लांट के लिए जरूरी उपकरण और मशीनें भी लग गई हैं। एसएन के चिकित्सक, टेक्नीशियन और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण भी मिल गया है। 

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शुरू के 25 मरीजों की सर्जरी एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम की निगरानी में किए जाएंगे। ये टीम अगले सप्ताह एसएन आएगी। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कानूनी प्रक्रिया जरूरी है, इसको पूरा किया जा रहा है। इसके होते ही एसजीपीजीआई की टीम को ऑपरेशन के लिए सूचित किया जाएगा। उनकी ओर से तिथि मिलने के बाद ऑपरेशन होंगे। संभावना है कि 20 अप्रैल से सर्जरी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


आइसोलेट चैंबर में भर्ती होंगे मरीज
किडनी रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. अपूर्व जैन ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 10 मरीजों का पंजीकरण हो गया है। दो मरीज और किडनी दाताओं की जरूरी जांच पूरी हो गई हैं। इसके बाद मरीजों को आइसोलेट चैंबर में रखा जाएगा। हर मरीज के लिए अलग-अलग चैंबर बने हैं। इससे मरीजों को संक्रमण से बचाव होगा। एसएन में आयुष्मान कार्डधारक, असाध्य रोग योजना के लाभार्थी, मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के लाभार्थी और राशन कार्डधारकों को निशुल्क सुविधा मिलेगी। निजी अस्पतालों में 3.50 लाख रुपये से अधिक का खर्चा आता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें