बालिका के अपहरण के प्रयास में आरोपी युवक की भीड़ ने लगाई पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में शनिवार को दिनदहाड़े बालिका को अगवा करने की कोशिश की गई। स्कूल जा रही कक्षा चार की छात्रा को बाइक सवारों ने उठा लिया। बालिका ने शोर मचाया तो ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया।
शनिवार को भोगांव में बाइक सवार युवकों ने 12 वर्षीय बालिका को अगवा करने की कोशिश की। इसी दौरान बालिका की आवाज सुनकर ग्रामीणों के बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों की बाइक पुलिया से टकरा गई।
भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई लगा दी। आरोपी युवकों के दूसरे समुदाय के होने के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे हैं।