फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : अपहरणकर्ता भी चकरा गए... युवक ने खुद को बचाने के लिए लगाया गजब का दिमाग; जानकर पुलिस भी दंग

Sat, 10 Feb 2024 01:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

अपहरणकर्ताओं के चंगुल में फंसे युवक के घरवालों से जब फिरौती मांगी गई, तो उसने अपने छोटे भाई के मोबाइल  पर लाइव लोकेशन भेज दी, जिसके सहारे वो परिवार और पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गया। इस तरह युवक की समझदारी से उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ चाय पी रहे युवक को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर परिजन को फोन कराकर 1.20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मगर, समझदारी से उसकी जान बच गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जंगजीत नगर निवासी नीलकांत ने पुलिस को बताया कि 7 फरवरी रात 9 बजे को उनका बेटा आशीष दोस्त सोनू के साथ रमाडा होटल के पास चाय पी रहा था। इस दौरान वहां दर्श गौतम, रमन चौधरी, मोहित और संतोष आ गए और गाड़ी में जबरन डालकर ले गए। मारपीट कर एक होटल में बंधक बना लिया।

जान से मारने की धमकी देकर बेटे से घर पर फोन कराकर 1.20 लाख रुपये की फिरौती मांरी। इसी दौरान मौका पाकर आशीष ने छोटे भाई के फोन पर लाइव लोकेशन भेज दी। इस वह परिजन के साथ मौके पर पहुंच गए। बेटे को उनके कब्जे से मुक्त करा लिया।
विज्ञापन


ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बालूगंज के कचौड़ी वाली गली निवासी दर्श गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें