फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्का लगाने के लिए छात्र को बुलाया और पकड़ ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
धक्का लगाने के लिए छात्र को बुलाया और पकड़ ले गए बदमाश
विज्ञापन

एटा रोड पर दौड़ने गए छात्र के साथ हुई घटना, राया थाने से घरवाले किशोर को लाए
घरवालों की सूचना के बाद भी टूंडला पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। कस्बे के एटा रोड पर दौड़ लगाने गए छात्र को ईको गाड़ी में धक्का लगाने के बहाने बुलाकर बदमाश पकड़कर ले गए। उसे बेहोश भी कर दिया। मथुरा जिले के राया में उसे होश आया तो वह किसी तरह पुलिस के पास पहुंचा। राया पुलिस की सूचना पर घरवाले थाने पहुंचे और किशोर को साथ ले आए। एक ओर घरवाले प्रसन्न हैं, दूसरी ओर टूंडला पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
नगर के एटा रोड निवासी सक्षम चाहर (14) पुत्र जितेंद्र सिंह चाहर नगर के क्राइस्ट द किंग इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र है। वह प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह छह बजे करीब घर से एटा रोड पर दौड़ लगाने गया। दो घंटे बाद भी घर वापस न आने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच राया पुलिस का उनके पास फोन आया। जानकारी मिलने पर परिजन घबरा गए और राया थाने पहुंचे। छात्र ने बताया कि जब वह एटा रोड पर दौड़ लगा रहा था, तभी पेट्रोल पंप के समीप खड़ी एक ईको गाड़ी सवार ने गाड़ी में धक्का मारने को कहा। गाड़ी में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन

उसने जैसे ही गाडी में धक्का मारा, तभी पीछे से किसी ने उसके मुंह पर कपड़ा रख दिया। इससे वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसने विरोध किया। बदमाशों ने उसे सबक सिखाने के लिए गाड़ी एक जगह रोकी। उसके बगल में बैठा शख्स पीछे डिकी से सामान निकालने गया। तभी वह मौका पाकर वह शोर मचाता हुआ भाग लिया। वहां कुछ लोग खड़े थे, जिन्हें देखकर बदमाश उसे छोड़कर गाड़ी सहित भाग गए। तब उसने घटना की जानकारी राया पुलिस को दी। राया पुलिस की सूचना पर परिजन छात्र को घर लाए। घर लौटने के बाद घरवालों ने पूरे मामले से टूंडला पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन

टूंडला थाना प्रभारी राजेश पांडेय बोले, छात्र का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। यदि तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें