बेवर। नवीगंज चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी गैर समुदाय की किशोरी को अगवा करने का मामला दर्ज कराया गया है। नामजद किए गए युवकों में एक युवक औरैया जिले में सिपाही के पद पर तैनात है। पुलिस आरोपियों और किशोरी की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गैर समुदाय की 17 वर्षीय किशोरी को 10 सितंबर की शाम गांव निवासी रोहित कुमार व उसका रिश्ते का भाई राहुल कुमार अगवा कर ले गए। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसके भाई ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि नामजद राहुल औरैया के एरवा कटरा थाने में सिपाही है। इस संबंध में थाना पुलिस ने औरैया जिले की पुलिस को भी सूचना दी है।
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही वह जेल में होंगे।
जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक