फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। उसे पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। महिला थाना में पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना घिरोर के गांव नगला निर्भय बादशाहपुर निवासी पिंकी सिंह ने बताया कि उनकी शादी भोगांव के मोहल्ला हथियापौर निवासी अमित सिंह के साथ 10 फरवरी 2023 को हुई है। शादी के बाद से ससुरालीजन कम दहेज लाने का ताना देने लगे। उन्हें दहेज में कार की मांग करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति अमित, ससुर कुलदीप, सास सरला देवी, देवर अंकित उन्हें प्रताड़ित करते हैं। कई बार पंचायत भी हुई, मगर वह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। अब ससुरालीजन ने मांग पूरी न होने पर उन्हें घर से निकाल दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें