फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: खुशी के जीवन में वासिफ अंसारी ने घोला ऐसा जहर, फंदे पर लटक कर दी जान; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Sun, 04 Aug 2024 02:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के कुरावली में खुशी नाम की युवती को पास का ही रहने वाला वासिफ अंसारी परेशान कर रहा था। उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी बात से आहत होकर युवती ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के मोहल्ला घरनाजपुर निवासी खुशी ने खुदकुशी एक गैर समुदाय के युवक की हरकतों से परेशान होकर दी थी। आरोपी उसका पीछा करता था और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। अवसाद में आकर 29 जुलाई की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी वासिफ अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


मोहल्ला घरनाजपुर में 29 जुलाई की रात आमोद गुप्ता की पुत्री खुशी (19) रात को खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चली गई थी। अगले दिन सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। परिजन से पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि मोहल्ला निवासी वासिफ अंसारी रास्ते में आते-जाते खुशी को काफी समय से परेशान किया जा रहा था।

आरोपी खुशी पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोपी की इन हरकतों से खुशी अवसाद में आ चुकी थी। डिप्रेशन में आकर 29 जुलाई की रात खुशी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने एक सूचना पर युवती की खुदकुशी के जिम्मेदार वासिफ अंसारी को गैलानाथ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। चालान करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें