फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाषण और रील प्रतियोगिता में खुशी और जयवीर रहे प्रथम

Tue, 20 Jan 2026 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह के तहत भाषण व रील प्रतियोगिता का
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में सोमवार को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में भाषण और रील प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम की प्रस्तुति दी। भाषण प्रतियोगिता में बीएससी छठें सेमेस्टर की खुशी शर्मा और रील प्रतियोगिता में बीए द्वितीय सेमेस्टर के जयवीर प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन




महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अरुणा त्रिपाठी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगे। प्रतियोगिता के संचालक एवं क्लब प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए नियमों का पालन करना आवश्यक है। भाषण में संजना एवं अंजू और रील में आशीष एवं आशीष कुशवाहा ने दूसरा और तीसरा स्थान पाया। डाॅ. प्रियंका, डाॅ. वंदना शर्मा, डाॅ. नेत्रपाल सिंह, डाॅ. धनबंती चंचल और डाॅ. आलोक कटारा ने निर्णायक रहे। इस अवसर पर डाॅ. तेजेंद्र सिंह यादव ,प्रवेंद्र सिंह, भरत सिंह, किरोड़ी, गोपाल सिंह और सुमित सहित समस्त कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें