फोटो 1 +1 पकड़े गए दोनों बदमाश पुलिस द्वारा उपलब्ध मध्य प्रदेश से लूटे सरसों भरे ट्रक को खेर
खेरागढ़ (आगरा)। मध्य प्रदेश से सरसों भरे ट्रक को लूटकर भागे दो बदमाशों को खेरागढ़ पुलिस ने रविवार की रात सैंया मार्ग से पकड़ा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अारोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार ट्रक मालिक कंपू, ग्वालियर निवासी सियाराम सिंह तोमर के ट्रक को चालक हरेंद्र सिंह 13 मार्च को कोलारस (मध्य प्रदेश) से करीब 15 लाख रुपये कीमत की 25 टन सरसों भरकर मुरैना के लिए चला था। रास्ते में कार से आए चार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोका। चालक को बंधक बनाकर कार में बैठा लिया। दो दिन तक कार में ही घुमाते रहे। उधर ट्रक के मुरैना नहीं पहुंचने पर ट्रक स्वामी पुलिस को सूचना देकर तलाश में जुट हुए थे। चालक हरेंद्र का फोन भी नहीं उठ रहा था। बदमाश सरसों बेचने की फिराक में ट्रक को लेकर रविवार की रात खेरागढ़ क्षेत्र से गुजरे। यहां पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया। दो बदमाश धर्मेंद्र गुर्जर निवासी जय नगर चौकोटी थाना नूराबाद मध्य प्रदेश और कृष्णा हरि निवासी बढ़ापुरा मोरोली, धौलपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी खेरागढ़ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से एक तमंचा दो कारतूस, 25 टन सरसों भरा ट्रक मिला है।