आगरा। हरीपर्वत स्थित एमडी जैन मैदान पर सोमवार को श्रीश्याम लाडला परिवार सेवा समिति ने सातवें स्थापना दिवस पर श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव और दिव्य छप्पन भोग का आयोजन किया। सौ फीट ऊंचे प्रेम मंदिर के स्वरूप में बने महल में खाटू श्याम बाबा विराजमान हुए। उनके दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, विष्णु खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, प्रांशु अग्रवाल और सोनेंद्र चौहान ने श्याम बाबा के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्वलित कर किया। करोड़ों लोगो के दिलो पर राज करने वाली जोड़ी चित्र विचित्र महाराज ने मंच पर आते ही श्याम बाबा के आगे शीश झुकाया। इसके बाद ‘देकर चरणों की सेवा मुझे, श्याम मेरी किस्मत बना दीजिए...’ से संकीर्तन की शुरुआत की।
उसके बाद भजनों की शृंखला सुन श्याम प्रेमी झूम उठे। पटना से आईं भजन गायिका रेशमी शर्मा ने भी लोगों को भाव विभोर किया। इससे पहले भरतपुर से नरेश खत्री, मथुरा से यश सिंघल, बरेली से राम-श्याम और स्थानीय गायक शुभम गोयल के भजनों ने लोगों का मन मोहा। समापन पर श्रद्धालुओं ने खाटू नरेश की महाआरती की।
थाईलैंड के फूलों से सजा दरबार
कोलकाता के 25 कारीगरों ने संगमरमर थीम पर सौ फीट चौड़ा और 40 फीट ऊंचा दरबार बनाया। इसमें गणेशजी, महाकाल, रानी सती, सालासर बालाजी, बांके बिहारी, श्याम बहादुर महाराज के लोगों ने दर्शन किए। श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार थाईलैंड से आए बेला, चमेली, गेंदा, रजनीगंधा, ऑर्चिड, सफेद और लाल गुलाब से सोनू गोयल ने किया। कन्नौज के इत्रों की सुगंध ने श्याम दरबार को महकाया। बाबा की अखंड ज्योत और श्याम रसोई का श्याम प्रेमियों ने लाभ प्राप्त किया। इस दौरान दीपांशु अग्रवाल, अमित गोयल, शुभम गोयल, विनय अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, महेश अग्रवाल, पंकज कुशवाहा, महेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अमर गुप्ता, रॉबिन गुप्ता, मनोज गुप्ता, सचिन गर्ग, दीपक अग्रवाल, अनीता, निशा, तनु, मनोरमा, रूबी आदि की मौजूदगी रही।
129.... हरीपर्वत स्थित एमडी जैन मैदान पर श्री श्याम लाडला परिवार सेवा समिति की ओर से श्री श्याम