फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खतौनी अंश सुधार अभियान शुरू, 70 किसानों के दर्ज हुए नए अंश, अंगूठी ग्राम सचिवालय में लगा विशेष कैंप, नानपुर व लड़ामदा में भी लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। तहसील सदर के गांव अंगूठी स्थित ग्राम सचिवालय में सोमवार को खतौनी में अंश दुरुस्ती, अंश सुधार एवं नए अंश दर्ज करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले अभियान में 17 गाटा संख्याओं से संबंधित 70 किसानों के नए अंश दर्ज किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मंगलवार को भी अंगूठी ग्राम सचिवालय में अभियान जारी रहेगा। इसके बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को ग्राम नानपुर तथा शुक्रवार को ग्राम लड़ामदा में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। लेखपाल ने किसानों एवं खातेदारों से अपील की है कि खतौनी में अंश सुधार, नए अंश दर्ज कराने अथवा नाम संबंधी लिपिकीय त्रुटियों के संशोधन के लिए आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित ग्राम पंचायत सचिवालय पहुंचें। अभियान के दौरान केवल अविवादित प्रकरणों का ही निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें