फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाछमई माइनर कटा, 600 बीघा फसले हुई जलमग्न- गेहूं, सरसों, आलू, जौं की फसलों को हुआ नुकसान

विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में माइनर कटने से खेत में भरा पानी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा कासगंज। ग्राम हमीरपुर के समीप बाछमई मानइर में कटान होने से किसानों की लगभग 600 बीघा फसल मग्न हो गई। किसानों ने बर्बाद हुई फसलों के बदले मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। रविवार की रात अचानक ग्राम हमीरपुर पर बाछमई माइनर में कटान हो गया। रात भर कटान रहने से आस-पास के खेतों में पानी भर गया। किसानों की गेहूं, सरसों, आलू, जौ सहित अन्य फसलें जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 600 बीघा फसलों में पानी भर गया हैं।
विज्ञापन

रात भर पानी भरा रहने से फसलों का खासा नुकसान हो गया है। किसानों का कहना है कि उनकी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। बर्बाद हुई फसलों का जिला प्रशासन के द्वारा आंकलन कराया जाए। बर्बाद हुई फसलों का किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। जिससे किसानों के हुए नुकसान की भरपाई हो सके। बनूपुरा माइनर में तीन दिन पूर्व हुआ था कटान अमांपुर के क्षेत्र के बनूपुरा माइनर में भी कटान हुआ था। जिससे ग्राम बनूपुरा एवं ग्राम हरथरा के ग्रामीणों की लगभग 300 बीघा फसलें जलमग्न हो गई। किसानों में सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष हैं। यहां के किसानों ने भी मुआवजा की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें