फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के सितम ने रोक दी गन्ना पेराई की रफ्तार, लक्ष्य पूर्ति चुनौती

विज्ञापन
कासगंज की न्यौली चीनी मिल - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सर्दी का सितम जनमानस को ही प्रभावित नहीं कर रहा बल्कि ठंड का प्रभाव और भी कई क्षेत्रों में पड़ रहा है। एक बड़ा प्रभाव गन्ने की पेराई पर भी पड़ा है। प्रतिदिन पेराई का लक्ष्य घट गया है। 6 हजार क्विंटल तक प्रतिदिन पेराई कम हो गई है। इसके पीछे कारण है कि जहां एक ओर गन्ने की कटाई की रफ्तार धीमी है वहीं चीनी मिल के संसाधन भी पारा गिरने से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

इन दिनों चीनी मिल का चक्का गन्ना पेराई का लक्ष्य पूरा करने के लिए तेजी से घुमाने की कोशिश की जा रही है। प्रतिदिन 26 हजार क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य चीनी मिल ने तय किया था। दिसंबर महीने में इसी लक्ष्य के अनुसार पेराई की जा रही थी, लेकिन जनवरी में जैसे ही ठंड बढ़ने से पारा लुढ़का है। वैसे ही गन्ना पेराई की रफ्तार भी थम गई है। मिल का बॉयलर उतनी तेजी से काम नहीं कर पा रहा। जितनी तेजी से सामान्य दिनों में करता था। ऐसे में अब प्रतिदिन गन्ना पेराई का लक्ष्य कम हो गया है। 6 हजार क्विंटल तक निर्धारित लक्ष्य से कम गन्ना पेराई चीनी मिल कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें