इंस्टीट्यूट टीम की रेणु डे ने बताया कि वह महिलाओं को होममेड कोन बनाना सिखाएंगी। रूपा शर्मा ने बताया कि घर में बेहद कम कीमत पर खूबसूरत मोमबत्तियां और दीपक बनाकर बाजार में बिक्री कर सकती हैं। हर्षिता ने बताया कि 200 छात्राओं को 6 माह का सिलाई, कंप्यूटर और पार्लर का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
इनका ऑनलाइन मिलेगा प्रशिक्षण
मेहंदी और नेल आर्ट, दिवाली आर्टिकल्स, ठाकुर जी की पोशाक और एसेसरीज, प्रोडक्ट मार्केटिंग, जैल एंड वैक्स कैंडल, टेक्सटाइल डिजाइनिंग, डांस एरोबिक्स एंड चॉकलेट मेकिंग।
इंस्टीटयूट की निदेशक शिप्रा राठी ने बताया कि नवरात्र पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं। महिलाएं बहुत कम कीमत में विभिन्न प्रकार के आइटम बनाकर बेच सकती हैं। नवरात्र के मौके पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का हमारा प्रयास है।