कासगंज। जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम ने खाद की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 16 सैंपल लिए गए। साथ ही दुकान बंद कर भागे सात दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
सहावर में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान और पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र प्रतिहार की टीम ने खाद की दुकानों पर चेकिंग की। उर्वरकों की दुकानों से 11 सैंपल लिए। इनमें तीन सैंपल एमओपी, दो कैल्शियम नाइट्रेट व 6 डीएपी के शामिल हैं। लिए गए। जिन्हें लैब पर जांच के लिए भेज दिया गया।
वहीं किसान खाद भंडार, राजू खाद भंडार, गुनगुन खाद भंडार, संतोष खाद भंडार बोंदर रोड, उमेश खाद भंडार, हेमंत फर्टिलाइजर एवं हरियाली किसान सेवा केंद्र दुकानदार चेकिंग के दौरान टीम को देखकर दुकान बंद कर चले गए। इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। सदर तहसील में तहसीलदार अजय कुमार अपर जिला कृषि अधिकारी अशोक गौतम की टीम ने 5 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि सभी सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया है। दुकान बंद कर गए दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।