फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चार साल पत्नी बनाकर रखा, अब घर से निकाला

Tue, 05 Nov 2024 06:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल पत्नी बनाकर रखा, अब घर से निकाला
विज्ञापन

- भोगांव क्षेत्र निवासी पीड़िता ने लगाया यौन शोषण का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पहले चार साल तक पत्नी बनाकर रखा और संबंध बनाए। अब युवक ने धक्के देकर घर से निकाल दिया है। घर से निकाले जाने के बाद भोगांव की रहने वाली पीड़ित ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि गांव का ही रहने वाले एक युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। उसे शादी का झांसा देकर आरोपी ने फंसा लिया और चार साल तक उसे पत्नी बनाकर रखा। जब वह गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। उसे एक महीने से लगातार इधर-उधर घुमा रहा है और मारता पीटता भी है। आरोपी ने बताया कि वह शादीशुदा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उस से कोर्ट मैरिज करने की बात कही थी लेकिन अब मना कर दिया है और घर से भी निकाल दिया है। आरोपी ने सारे जेवर भी अपने पास रख लिए हैं। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ चार साल तक शारीरिक शोषण किया है। आरोपी युवक उन्हें ब्लैकमेल भी कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें