गाय की तलाश में जुटी पुलिस
जब कोई निर्णय नहीं हुआ तो काठिया बाबा जगदेव दास ने अन्न-जल त्याग आमरण अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीण महंत को हर संभव मदद का भरोसा देकर अन्न-जल ग्रहण करने को मनाने में जुटे हैं, लेकिन महंत ने गाय की बरामदगी होने तक अन्न जल त्यागने की ठान ली है। शनिवार को महंत की तबियत भी बिगड़ गई। पुलिस का दावा है कि बाबा को समझाकर भोजन कराया और गाय जल्द ढूंढने का आश्वासन दिया। कोसीकलां थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि गाय एवं बछिया की खोज में पुलिस टीम लगी हुई है।