फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठेरिया का कुत्ता मिला, पुलिस को राहत

Sun, 14 Aug 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कुत्‍ता ‌‌िमलने के बाद केंद्रीय मंत्री उसके साथ्‍ा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और आगरा के सांसद डा. रामशंकर कठेरिया का कुत्ता उसकी गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के 26 घंटे बाद ही मिल गया। उसकी तलाश में पुलिस ने रात-दिन एक कर दिए। उसके फोटो लेकर गली मोहल्लों में घूमती रही और काले कुत्तों से मिलान करती रही। हालांकि उसकी बरामदगी में पुलिस का कोई रोल नहीं रहा। कालू लायर्स कालोनी के रवि प्रताप नाम के युवक को मिला। उसे कालोनी के आवारा कुत्ते परेशान कर रहे थे। रवि उसे उनसे बचाकर अपने घर ले गया। शनिवार को अखबारों में खबर प्रकाशित हुई तो वह उसे कठेरिया के सरकारी आवास पर लेकर पहुंचा। सांसद की पत्नी मृदुला कठेरिया ने उसकी पहचान की।
विज्ञापन

1.5 साल का लेब्राडोर लापता हुआ था मंगलवार को। न्यू आगरा थाना पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे। कुत्ता सांसद का था, इसलिए पुलिस ने तलाश में पूरी जान लगा दी। कालू का फोटो लेकर गली मोहल्लों में घूमती रही। शनिवार को जब अखबारों में सांसद के कुत्ता (कालू) की गुमशुदगी की खबर पढ़ी तो लायर्स कालोनी निवासी रवि प्रताप सांसद के घर उनका कुत्ता लेकर दोपहर ढाई बजे पहुंचा। रवि ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:30 बजे लायर्स कालोनी में काले रंग का लेब्राडोर घूम रहा था। आवारा कुत्ते उसे परेशान कर रहे थे। वह कालू को अपने घर ले गया। वहां उसका ख्याल रखा।
पूर्व में भी वह कई बार सांसद के आवास पर जा चुका है। सांसद के परिवार में कालू को देखते हुए खुशियां छा गईं।

लापता हुआ एक कुत्ता, मिले चार
आगरा। सांसद के कुत्ते को लेकर शनिवार को अफवाहें भी खूब उड़ीं। सुबह से ही सोशल मीडिया पर संदेश चलने लगे। कभी बताया जाता कि कुत्ता दिल्ली में मिला है तो कभी शहर के ही बिजली घर पर। इस बीच दिल्ली से सांसद के घर एक फोन आया। वहां से बताया गया कि काला कुत्ता सड़क पर घूम रहा है, यह कालू हो सकता है। इसके बाद बिजली घर पर एक युवक चौकी पर कुत्ता लेकर पहुंचा। उसने कहा यह कालू हो सकता है। इसी तरह बोदला से भी फोन आया। कुल तीन फोन आए।
विज्ञापन


 ‘कुत्ते-भैंस ढूंढने की एक्सपर्ट है यूपी पुलिस’
सोशल मीडिया में छाया सांसद का कुत्ता
आगरा। सुबह दो अफवाहें चलीं। पहली कुत्ता दिल्ली से मिला है। दूसरी इसे पुलिस ने बरामद किया है। इस पर कुत्ता सोशल मीडिया में छा गया। किसी ने पोस्ट किया, कुत्ता दिल्ली में पॉलिटिक्स ज्वाइन करने गया था, किसी का कमेंट था, लाल मंदिर के मूर्ति लुटेरों को पुलिस नहीं ढूंढ सकती, अभी कुत्ता ढूंढने में व्यस्त है, कुत्ता और भैंस ढूंढने की एक्सपर्ट है यूपी पुलिस। यह भी कमेंट था, भाई वो कालू ही है, कहीं कोई सफेद कुत्ते पर काला पेंट तो नहीं कर लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें