फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कश्मीरी शॉल दिलाएगी गर्मी का अहसास

Thu, 13 Nov 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 21 शहर के स्टेशन रोड स्थित एक दुकान में सजीं शाॉल। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी की शुरुआत के साथ ही महिलाओं ने गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार महिलाओं को सर्दी से बचाने के साथ उनके फैशन को बढ़ाने के लिए बाजार में तमाम डिजाइनर शॉल और स्टॉल उपलब्ध हैं। महिलाओं को वूलन, कश्मीरी पश्मीना और अंगूरा वूल के शॉल और स्टॉल अधिक पसंद आ रहे हैं। बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ने से दुकानदार भी खुश हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों में स्थित दुकानों पर इन दिनों गर्म कपड़ों की बिक्री ने जोर पकड़ लिया है। महिलाएं, कढ़ाई और हल्के वजन के कारण कश्मीरी, पश्मीना, वूलन, अंगूरा वूल और पोंचू शॉल और स्टॉल की खरीदारी में रुचि ले रही हैं। शहर के सदर बाजार, बजाजा बाजार, स्टेशन रोड, घंटाघर चौक, यादव मार्केट आदि स्थानों पर स्थित दुकानों पर सुबह से शाम तक महिलाएं खरीदारी कर रही हैं।
शहर के स्टेशन रोड के दुकानदार अभिषेक ने बताया कि सर्दी से राहत के लिए बाजार में विभिन्न वैरायटी और डिजाइन के शॉल और स्टॉल उपलब्ध हैं, जो महिलाओं को खूब भा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शॉल की कीमत 600 रुपये से लेकर 9000 रुपये है। वहीं, स्टॉल 300 रुपये से 1500 रुपये के बीच में मिल रहा है। महिलाओं को शादी और पार्टी के लिए डिजाइनर शॉल अधिक पसंद आ रहे हैं। दुकानदार रवि ने बताया कि पश्मीना शॉल की मांग भी है। यह शॉल मंहगी है, लेकिन इसमें गर्मी का एहसास होता है। कश्मीर की खास पश्मीना के दाम 2000 से 9000 तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉल और उनके दाम
पश्मीना शॉल 2000 रुपये से 9000 रुपये
वूलन शॉल 600 रुपये से 1500 रुपये
अंगूरा वूल 700 रुपये से 1600 रुपये
पोंचू शॉल 1000 रुपये से 1500 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें