आगरा केंद्रीय कारागार में निरुद्ध जम्मू कश्मीर के बंदी मियां अब्दुल कय्यूम खां को सीने में दर्द होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बंदी को बृहस्पतिवार को जेल में दाखिल कर दिया गया।
बंदी के दर्द बुधवार को हुआ था। इस पर जेल प्रशासन ने बंदी को इमरजेंसी में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने बंदी की जांच कराई। रिपोर्ट सामान्य आने पर बंदी को फिर से जेल भेज दिया गया।