फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स को दिया घात लगाकर हमला करने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
कासगंज में एनसीसी के कैडेट को अंबुश (घात लगाकर हमला करना) के बारे में जानकारी देते प्रशिक्षक। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बीएवी इंटर कॉलेज में चल रही नौवीं वाहिनी एनसीसी के वार्षिकोत्सव प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को एनसीसी कैडेट को शत्रु पर घात लगाकर हमले करने (अंबुश) का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही टीम वर्क का महत्व बताया गया। ट्रेनिंग हवलदार जितेंद्र सिंह ने अंबुश के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अंबुश से शत्रु का हमले की जानकारी नहीं होती और उसे किसी तरह का प्रतिरोध करने का मौका नहीं मिलता। इससे उसे शीघ्रता से परास्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

मेजर आरएन शर्मा ने बताया की टीम वर्क किसी भी कार्य की सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है। टीम वर्क संसाधनों को बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं। सीनियर विंग एवं जूनियर विंग कैडेट की कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को कैंप कमांडेंट कर्नल कपिल बहुगुणा के पुरस्कृत किया। इस दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल आरके सिंह, सूबेदार मेजर धर्मवीर, कैप्टन आलोक कुमार दुबे, सूबेदार रनधीर सिंह, हवलदार संदीप, हवलदार ब्रजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें