फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवंटन निरस्त करने को अंतिम नोटिस जारी

विज्ञापन
काशीराम कालोनी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत और आजाद नगर में आवास आवंटन निरस्त करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किए गए हैं। 267 लोगों द्वारा जवाब नहीं देने पर कांशीराम कॉलोनी में नोटिस और सूची चस्पा कराए गए हैं। दस सिंतंबर के बाद आवंटित आवास निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत और आजाद नगर में 1234 आवास हैं। वर्ष 2018 में तत्कालीन डीएम के आदेश पर हुई जांच में 527 आवासों में धांधली मिली। 237 आवासों में किराएदार और 290 आवासों में ताले लटके मिले। 527 आवंटियों को नोटिस जारी करके 30 अगस्त तक जवाब मांगा गया था। 267 लोगों ने नोटिस का जवाब ही नहीं दिया है। डूडा ने कॉलोनी में अंतिम नोटिस चस्पा कराए हैं। दस सितंबर के बाद आवास आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
जवाब के लिए दिया अंतिम मौका
डूडा द्वारा 267 लोगों को नोटिस जारी करके जवाब देने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। आवंटियों को डूडा में दस सिंतंबर तक जवाब जमा करना है। आवंटित आवास में नहीं रहने का स्पष्ट कारण बताना है। आवंटित ब्लॅाक में रहने वाले चार लोगों से प्रमाणित कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आवंटित आवास होगा निरस्त
आवंटियों को दस सितंबर तक जवाब देने को कहा गया है। जवाब नहीं मिलने पर दस सितंबर के बाद डीएम के आदेश पर आवास निरस्त करने की कार्रवाई शुरू होगी।
आरके सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें