फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर दहशत में रहा राजस्थान में बंधक इंजीनियर का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राजस्थान प्रदेश के चित्तौड़गढ़ जिले में मंत्री के रिश्तेदारों द्वारा बंधक बनाए गए कासगंज के इंजीनियर का परिवार शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक दहशत में रहा। परिवार रविवार को कासगंज पहुंच गया।
विज्ञापन

कासगंज की आवास विकास कॉलोनी निवासी इंजीनियर आदेश तिवारी एलएंडटी कंपनी में इंजीनियर हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कुंबाहेड़ा में कंपनी और ठेकेदार के विवाद को लेकर राजस्थान सरकार के एक मंत्री और उसके रिश्तेदारों ने इंजीनियर को परिवार सहित बंधक बना लिया था। राजस्थान पुलिस द्वारा बंधनमुक्त कराने के बाद रविवार सुबह घर लौटे इंजीनियर ने पूरी बात परिजनों को बताई।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह कंपनी के दफ्तर से शाम 5 बजे घर आ गए थे। उसके बाद घर के बाहर कुछ लोगों ने हथियार लेकर घर को घेर लिया। मंत्री के रिश्तेदार ने फोन कर कंपनी का विवाद जल्द निपटाने की बात कही और धमकाया कि इसी तरह बंधक बने रहोगे। इंजीनियर ने बताया कि रातभर हथियार लिए कुछ लोग घर के बाहर ही टहलते रहे। सुबह जब कासगंज में परिजनों को सूचना दी उसके बाद परिजनों ने कोशिश की और राजस्थान पुलिस की पहल से वह घर वापस आ सके हैं।
विज्ञापन

नहीं ला सके सामान
इंजीनियर के अनुसार उन्हें इतना डर लग रहा था कि किसी तरह परिवार सहित निकलने की जुगत में थे। जब पुलिस ने घर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला तो उन्होंने अपने घर के सामान की फिक्र नहीं की। घर पर रखा सामान वहीं छोड़ दिया और परिवार के लोग जो कपड़े पहने थे उन कपड़ों में ही बिना सामान लिए वहां से निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें