फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरा मकान, छह लोगों ने भाग कर बचाई जान

विज्ञापन
कासगंज सिढ़पुरा के गांव फतेहपुर में बारिश से गिरा मकान। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बारिश की मार किसानों को बरबाद कर गई। सिढ़पुरा के गांव फतेहपुर में एक किसान पर दोहरी मार पड़ी है। पहले तो फसलें बरबाद र्हुइं और फिर लगातार हुई बारिश से मकान की नींव कमजोर होने के कारण मकान गिर पड़ा। मकान के मलबे से दो गोवंश घायल हुए हैं। जबकि परिवार के 6 सदस्य बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे फसलें बरबाद हो गईं। इसके अलावा मौसम की मार से किसान रामनिवास का दर्द और भी बढ़ गया है। शनिवार रात रामनिवास और उसके परिवार के 6 लोग घर के एक कमरे थे। इसी बीच घर के बाहरी हिस्से की दीवार अचानक से गिरने लगी। भनक लगते ही रामनिवास और उसके परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल आए और बाल-बाल गच गए। इस घटना में किसान रामनिवास के दो गोवंश घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर पटियाली क्षेत्र की राजस्व टीम भी मौके पर पहुंच गई। किसान के मुताबिक उसके मकान की नींव लगातार बारिश के चलते कमजोर हो गई और उसका मकान गिर गया।
मौके पर भेजी है टीम
- जैसे ही बारिश से मकान गिरने की सूचना मिली। तहसीलदार को निर्देशित कर तत्काल मौके पर राजस्व टीम भेजी। मकान गिरने का कारण और क्षति का आकलन करा रहे हैं। शिवकुमार, एसडीएम पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें