फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष: कासगंज में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतीं, सपा को पांच मतों से हराया

Sat, 03 Jul 2021 04:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

भाजपा समर्थित रत्नेश कश्यप कासगंज जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुईं हैं। उन्होंने सपा के समर्थ यादव को शिकस्त दी है। 
विज्ञापन
कासगंज: रत्नेश कश्यप बनीं कासगंज की जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित प्रत्याशी विजयी घोषित हुई है। जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दे दिया है। पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजे आने के बाद भाजपाइयों और नए अध्यक्ष के समर्थकों में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन


जिले में भारतीय जनता पार्टी से समर्थित प्रत्याशी रत्नेश कश्यप और सपा प्रत्याशी समर्थ यादव चुनाव मैदान में थे। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। जिले में कुल 23 जिला पंचायत सदस्य हैं। सभी ने कलक्ट्रेट परिसर के मतदान स्थल पर पहुंचकर मतदान किया। 

तीन बजे के बाद मतदान के परिणाम आए। मतगणना के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी रत्नेश कश्यप विजयी घोषित की गईं। कुल 23 सदस्यों में से 14 सदस्यों ने रत्नेश कश्यप के पक्ष में मतदान किया, जबकि 9 सदस्यों ने समर्थ यादव के पक्ष में मतदान किया। इस तरह रत्नेश कश्यप ने समर्थ यादव को 5 वोटों से शिकस्त दे दी। डीएम सीपी सिंह ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें