कासगंज के अमांपुर में सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को गोली मारने के बाद स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
शाकिर निवासी मोहल्ला कुरैशी ने कस्बे की ही दूसरी बस्ती में रहने वाली प्रेमिका की शादी उसके परिवारीजनों द्वारा दूसरी जगह तय कर देने पर मंगलवार को उसके घर में घुसकर गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया था। वारदात को अंजाम देने के बाद क्षेत्र के ग्राम बीनपुर कला की ओर चला गया। जहां देर रात उसने अपने को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए।