फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज : मासूम के अपहरण के दो आरोपी नही चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के ग्राम कुमरौआ से अपहृत हुए तीन माह के मासूम के अपहरण के मामले के दो फरार आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस ने मासूम के अपहरण के आरोपी पिता, चाची व एक सहयोगी को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस लगातार दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात ग्राम कुमरौआ से मां के पास सो रहे ईशान (3 माह) का अपहरण उसके पिता रविंद ने पांच लाख रुपये में बेचने के लिए कर लिया था। पुलिस ने अपहरण की इस साजिश का भंडाफोड़ करते हुए मासूम को एटा के बागवाला निवासी बदन सिंह के पास से बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने मासूम के पिता, चाची मनी एवं बदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की।
पूछताछ में पिता ने बताया कि उसने बच्चे को बरेली निवासी विधवा महिला मीरा देवी को बेचने के लिए सौदा किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
अपहरण कांड की घटना के षड्यंत्र में शामिल ओमपाल एवं बच्चे की खरीद करने की आरोपी बरेली निवासी मीरा अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आई है। पुलिस इन दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही है। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि एसओजी सहित पुलिस की तीन टीमों ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिशें दी हैं, लेकिन अभी दोनों आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें