यूपी में कासगंज के सोरों के एक गांव में नलकूप से खेत में पानी लगाने गई युवती के साथ गांव के दो युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि उसके कपड़े फाड़कर अर्द्धनग्न कर दिया।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती खेत पर पानी लगाने के लिए अपने नलकूप पर गई थी।
गांव का ही सच्चिदानंद और गनपत नलकूप पर ही बैठे थे। युवकों को नलकूप पर बैठा देखकर उसने नाराजगी जाहिर की और युवकों को नलकूप से जाने के लिए कहा। इस पर युवकों और युवती के बीच कहासुनी हो गई।