फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कासगंज में मकान गिरने से तीन बच्चों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Fri, 27 Jul 2018 05:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
मृतक बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज जिले में बारिश अब कहर बनकर बरस रही है। सहावर के सुजानपुर गांव में एक मकान की छत गिर जाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला सहति तीन घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं पटियाली के नगला मक्खन में भी एक मकान गिर गया। कई पेड़ सड़कों पर गिर गए। जगह जगह जलभराव के कारण वाहन भी फंस गए। लोगों को मुसीबतों का काफी सामना करना पड़ा।     
 
बारिश के दौरान छत गिरने का हादसा शुक्रवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे हुआ। जब अंगनलाल का परिवार कमरे में सो रहा था। हादसे के समय अंगनलाल घर पर नहीं था। घर में शारदा देवी के साथ उसके पांच बच्चे सो रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को सहायता देने की घोषणा

अस्पताल के बाहर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
तभी कमरे की छत अचानक गिर गई और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। जैसे ही पड़ोस में रहने वाले अंगनलाल के भतीजे ने आवाज सुनी तो वो मौके पर दौड़ा। उसने बच्चों की चीख सुनी तो वो भी चीख पड़ा। ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। 

तत्काल ही सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में अंगन लाल के पुत्र सौरभ (2), पुत्री शर्मिला (7) एवं छाया (10) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां शारदा देवी (38) और दो बच्चे सत्येंद्र (11) एवं गौरी (4) घायल हो गए। 

घायलों को प्राथमिक सामुदायिक केंद्र सहावर लाया गया। यहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। इस हादसे से गांव में मातम पसर गया है। 

सूचना पाकर जिलाधिकारी आरपी सिंह, एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। जिलाधिकारी ने हादसे के शिकार बच्चों के परिवार को चार-चार लाख रुपए सहायता देने की घोषणी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें