फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः रेलिंग तोड़ नहर में गिरी स्कॉर्पियो, गाड़ी चला रहे 12वीं के छात्र की डूबने से मौत

Thu, 15 Feb 2018 06:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कासगंज में हजारा नहर झाल पुल के निकट एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में छात्र की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद लोग मदद को दौड़ पड़े। गोताखोरों ने तीनो को बाहर निकालकर निजी चिकित्सालय पहुंचाया। रास्ते में छात्र की मौत हो गई।  

छात्र मोनू(17) पुत्र विजेद्र सींचपाल निवासी पीएलजी कॉलोनी अपने मामा के बेटे पवन(12) पुत्र सुरजनपाल निवासी नगला गंग अबागढ़ एटा तथा मौसा के बेटे गोर्विद (8) पुत्र सतेद्र पाल निवासी शिकोहाबाद के साथ घूमने के लिए हजारा नहर चला गया। 

जब वह पुल पर स्कार्पियो को चला रहा था इसी बीच उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई नहर में जा गिरी। यह मंजर देखकर पुल पर मौजूद लोग मदद को दौड़ पड़े। 

कुछ गोताखोर साहसी युवकों ने नहर में छलांग लगा दी। तीनों को नहर से बाहर निकालने के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में मोनू की मौत हो गई। जबकि दोनों अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं।

हादसे के बाद काफी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ भी घटना स्थल पर जमा हो गई। हादसे की जानकारीत मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर गाड़ी को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

गाड़ी में फंस गया था मोनू

हादसे के बाद गाड़ी नहर में उल्टी जाकर गिरी। जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई। मोनू गाड़ी में फंस गया। उसे काफी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। बाहर निकालने के बाद लोगों ने उसके शरीर से पानी को भी बाहर निकाला। 

क्रेन से जैसे ही गाड़ी को बाहर निकाला गया तो उसमें से एक छोटा सांप बाहर निकलकर गिर पड़ा। सांप गिरते देख लोगों में कोतुहल पैदा हो गया। लोग सांप की वीडियो क्लिपिंग बनाने लगे। 

लोगों ने जब सांप के पास क्रेन को आते देखा तो कुछ लोगों ने सांप को मारने की कोशिश की लेकिन शिवरात्रि की वजह से बाकी लोगों ने ऐसा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें