फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज बवालः दिन में रही शांति, रात में उपद्रवियों ने घर और सैलून में लगाई आग

Mon, 29 Jan 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
उपद्रवियों ने लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर भड़की हिंसा की आग तीसरे दिन रविवार को भी जारी रही। शाम को तनावभरी शांति के बीच शहर ने अमन की ओर कदम बढ़ाए। लेकिन, उपद्रवियों ने रात को शांति की कोशिशों पर फिर पानी फेर दिया। मोहल्ला मनोटा में रात दस बजे बंद मकान में आग लगा दी गई। रेलवे रोड पर भी एक सैलून में आग लगाई गई, हालांकि लोगों ने इसे तुरंत बुझा दिया। 
विज्ञापन


शनिवार देर रात से रविवार रात तक शहर-देहात में छह जगह आगजनी की गई। बरघैन में दूधियों की दूसरे समुदाय के युवकों ने पिटाई कर दी। वहीं पुलिस ने 31 लोगों पर बलवे में जबकि 81 पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। रविवार को पुलिस ने 64 को गिरफ्तार किया है। ‍इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं। 

दूसरी ओर रविवार दिन में नगर पालिका में शांति कमेटी की बैठक में सभी समुदायों के लोगों के साथ बातचीत करके एडीजी अजय आनंद और कमिश्नर सुभाषचंद शर्मा ने शांति की पहल की। इसके साथ ही चेतावनी का संदेश भी दिया। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। दोनों ही अधिकारियों ने लोगों से दुकानें खोलने की अपील की।
विज्ञापन

ये था पूरा मामला 

सब्जी मंडी खुलने पर लोगों ने की खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदाय के लोगों में संघर्ष हो गया था। फायरिंग में युवक अभिषेक उर्फ चंदन गुप्‍ता की मौत हो गई थी। इसके बाद सांप्रदायिक बवाल बढ़ता ही गया। मृत युवक चंदन के अंतिम संस्कार के दौरान ही विवाद की शुरुआत हो गई थी। 

चिता लगने के बाद भी लोगों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। इसके बाद सांसद राजवीर सिंह ने वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष की सीएम योगी आदित्यनाथ से बात कराई। तब जाकर युवक का अंतिम संस्कार हुआ। 

अंतिम संस्कार से लौटते ही भीड़ उग्र हो गई। जुलूस के रूप में लौटते लोगों ने आसपास के खोखों और कई दुकानों में आग लगा दी। रास्ते में सब्जी के ठेलों को भी पलट दिया। भीड़ ने तोड़फोड़ करते हुए दुकानों और दो बसों में आग लगा दी। 

प्रशासन ने जैसे-तैसे हालात काबू में किए। इसके बाद शहर के लवकुश नगर इलाके में बम मिलने से सनसनी फैल गई। इधर दोपहर बाद कासगंज आने के लिए निकलीं साध्वी प्राची को पुलिस ने सिकंदराराऊ में रोक लिया गया था। उन्होंने पुलिस के खिलाफ धरना भी दिया था। 

बंद घर में लगाई थी आग

पुलिस ने दी दबिश - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम को कासगंज के गंगेश्वर कालोनी स्थित एक बंद मकान में उपद्रवियों ने आग लगा दी। मकान मालिक शुक्रवार को अपने परिवार के साथ चले गए थे। इसी मकान के पास खड़ी एक कार को भी आग के हवाले कर दिया गया। वहीं रेलवे लाइन के पास भी एक बाइक जली हालत में मिली।  

वहीं एडीजी आगरा जोन अजय आनंद का कहना था कि कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी लेकिन स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। 

पीएसी और आरएफ के जवानों के साथ अफसर शहर भर में गश्त कर रहे हैं। जल्द ही हालात सामान्य होने की उम्मीद है। आईजी अलीगढ़ डा. संजीव गुप्ता, कमिश्नर अलीगढ़ सुभाष चंद्र शर्मा मौके पर कैंप किए हुए थे। 
विज्ञापन

49 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

‌आरोपियों की तलाश में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने अब तक 49 लोगों की गिरफ्तारी की है। शहर में धारा 144 लागू है। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। बाकी उपद्रवियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित विधायक और अन्य पार्टी नेताओं को फोन पर शांति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें