फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस की हिरासत में मौत प्रकरण: कासगंज के थाना ढोलना प्रभारी करेंगे मामले की जांच

Mon, 25 Oct 2021 01:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए सफाई कर्मी अरुण नरवार की मौत के मुकदमे की विवेचना कासगंज में होगी। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी रेंज दीपक कुमार ने यह आदेश दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पुलिस हिरासत में सफाईकर्मी अरुण नरवार की मौत के केस की विवेचना कासगंज के ढोलना थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को दी गई है। उनके नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम इस मामले की विवेचना करेगी। इस संबंध में कासगंज के एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने आदेश दे दिया। वो खुद विवेचना का पर्यवेक्षण करेंगे। जांच टीम आगरा आकर विवेचना से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लेगी। 

विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के मालखाने में 16 अक्तूबर की रात को 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी। चोरी का पता 17 अक्तूबर को चला था। पुलिस ने 19 अक्तूबर को शक के घेरे में आए पुल छिंगामोदी निवासी सफाई कर्मी अरुण नरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसकी 20 अक्तूबर की तड़के उसकी हिरासत में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई सोनू ने मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा हत्या की धारा में लिखा गया। इसमें पुलिस की कड़ाई और बदसलूकी से मौत का आरोप लगाया गया। हालांकि अब तक आरोपी पुलिसकर्मियों के नाम सामने नहीं आए हैं। 

हिरासत में मौत: करवा चौथ पर पति को याद कर रोती रही सोनम, आरोप- पुलिस ने उजाड़ा उसकी मांग का सिंदूर
विज्ञापन


एडीजी राजीव कृष्ण ने विवेचना अलीगढ़ रेंज से कराने के आदेश किए थे। अलीगढ़ रेंज के डीआईजी दीपक कुमार ने कासगंज पुलिस को विवेचना सौंपी। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने रविवार को विवेचना ढोलना थाना के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को दे दी। उनके नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम काम करेगी। इनमें उनके साथ दो एसआई और दो सिपाही शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि हिरासत में मौत के मामले की विवेचना निरीक्षक के साथ पांच सदस्यीय टीम करेगी। वह खुद विवेचना का पर्यवेक्षण करेंगे। टीम सोमवार को विवेचना से संबंधित दस्तावेज और साक्ष्यों के लिए आगरा आ सकती है। विवेचक पीड़ित परिवार से भी मिल सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें