फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: चोरी की योजना बनाते दो चोर पकड़े, पूछताछ के बाद छह बाइक भी हो गईं बरामद

Sun, 20 Nov 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज पुलिस ने चोरी की छह बाइक सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। इनमें से एक के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के ढोलना थाना पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की छह बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

मुखबिर से मिली थी सूचना 

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि 18 नवंबर को थाना ढोलना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गंगीरी बार्डर के पास मैदान में दो लोग बाइक चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मैदान में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान झाड़ियों में दो लोग दिखाई दिए। ये पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Firozabad Murder:  एक साल पत्नी की तरह रही प्रेमिका, फिर खेला ऐसा खूनी खेल, मंजर देख सन्न रह गए लोग

झाड़ियों में मिली बाइक

पकड़े गए आरोपी अभिषेक और धीरज जनपद अलीगढ़ के गंगीरी क्षेत्र में गोवर्धनपुर के निवासी हैं। तलाशी लेने पर अभिषेक के पास तमंचा और दो कारतूस मिले। झाड़ियों में छह बाइक खड़ी थीं। इन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यहां खड़ी सभी छह बाइक चोरी की हैं। वह दोनों बाइक चुराकर इन्हें सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें