फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में 5 कांवड़िये हुए घायल, 2 रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो सड़क दुघर्टनाए हुई। हादसे में गंगाजल लेने आए 5 कांवड़िए घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो गंभीर घायलों को रेफर कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के बाद परिजन उन्हें घर ले गए।
विज्ञापन

सावन माह में कांवड़ मेला चल रहा है। सावन के चौथे सोमवार को अलग-अलग स्थानों से सोरोंजी, लहरा, कछला, शहबाजपुर और कादरगंज गंगाघाट पर पहुंच रहे हैं। शनिवार की रात करीब 10 बजे गांव मामो के पास बाइक सवार कांवड़ियों को किसी अज्ञात लोडर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष (17), हरीश (17), शिवम (16) निवासीगण गांव कनकपुर थाना अकराबाद जनपद अलीगढ घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आशीष व हरीश की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। वहीं शिवम काे परिजन घर ले गए। वहीं दूसरी सड़क हादसे की घटना सोरोंजी मार्ग पर आवास विकास के समीप की है। राजस्थान के जनपद करौली निवासी राजेश (28), राजवीर(18) शनिवार की रात बाइक पर सवार होकर कांवड़ लेने के लिए सोरोंजी जा रहे थे। आवास विकास कॉलोनी के समीप तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें