कासगंज। जन्माष्टमी पर सिढ़पुरा के अंबेडकर पार्क में कुश्तीदंगल का आयोजन किया गया। दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। विकास, शिवकुमार, मुनीश व अंकित ने प्रतियोगिताएं जीती। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
चेयरमैन प्रतिनिधि सम्मी कपूर गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दंगल में रेफरी की जिम्मेदारी राजवीर सिंह और इलहास कुरैशी ने निभाई। पहली कुश्ती में पहलवान विकास ने अर्जुन को पटखनी देकर जीत दर्ज की। शिवकुमार ने सचिन को पराजित कर दिया। मुनीश ने प्रांशु तथा अंकित ने नन्हे को पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पडे। लोगों ने पहलवानों के दाव-पेच का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में नवीन तिवारी, ऋषि बजाज , कुमर पाल गुप्ता, योगेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।