फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना टिकट यात्रा करते 28 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुख्य चल टिकट निरीक्षक व रेलवे सुरक्षा बल ने रविवार को कासगंज व मारहरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व टीटीई ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 28 लोग ट्रेनों में बिना टिकट के यात्रा करते पकड़े गए। इन लोगों पर टीटीई ने 8110 रुपये जुर्माना लगाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया।
विज्ञापन

सीटीटीआई फतेहगढ़ राजेश कुमार व आरपीएफ ने रविवार को टीम के साथ जंक्शन पर चेकिंग की गई। स्टेशन पर बरेली, मथुरा और फर्रुखाबाद की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों को यात्रियों से टिकट चेक की गईं। मारहरा स्टेशन पर टीम ने यात्रियों के टिकट चेक किए गए। दोनों स्थानों अचानक हुई चेकिंग से बिना टिकट सफर कर लोगों में खलबली मच गई। इस दौरान टीम ने 28 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। आरपीएफ के जवान बिना टिकट पकड़े गए लोगों को पकड़कर थाने ले आए। लोगों के बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर उनके परिजन आरपीएफ पोस्ट पर पहुंच गए। सीटीटीआई ने पकड़े गए लोगों पर 8110 रुपये जुर्माना लगाया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि बिना टिकट पकड़े लोगों को जुर्माना अदा करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें