कासगंज। यातायात पुलिस ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक ट्रक व ऑटो को सीज करने की कार्रवाई की गई। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 160 के चालान कर 2,56,500 रुपये लगाया ऑनलाइन जुर्माना लगाया।
टीएसआई लक्ष्मण सिंह ने टीम के साथ रविवार को बाइपास, नदरई हजारा नहर, राज कोल्ड, गोराहा सहित अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग की गई। यातायात नियमाें का पालन न करने पर एक ट्रक व एक ऑटो को सीज किया। इसके साथ दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, मोबाइल फोन का प्रयोग, नाबालिग की ओर से वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना, मोडिफाइड साइलेंसर के बाइक को चेक किया गया। लोगों को यातायात जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर उन्हें यातायात नियमों के बारे में समझाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 160 वाहन के चालान कर उन पर ऑनलाइन शमन शुल्क 2,56,500 रुपये लगाया गया। सीओ यातायात अमित कुमार ने बताया कि ओवर स्पीड व शराब पीकर वाहन न चलाएं । नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।