गंजडुंडवारा। सहावर रोड पर वेल्डिंग करते समय मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी इसाक (35) बिजली वेल्डिंग के मिस्त्री थे। वह रविवार दोपहर करीब 12 बजे सहावर रोड पर बबलू कुरैशी के यहां वेल्डिंग का काम कर रहे थे। तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। इससे इसाक झुलसकर अचेत हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में इसाक को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसाक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसाक के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना किसी ने थाने पर नहीं दी है।