फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंद मकान में चल रही थी शस्त्र फैक्टरी

विज्ञापन
कासगंज एसओजी, सर्विलांस व सोरोंजी पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा कर जानका - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव होडलपुर में शस्त्र फैक्टरी का पुलिस ने खुलासा किया है। एसओजी, सर्विलांस व सोरोंजी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह शस्त्र फैक्टरी बंद मकान में चल रही थी। मौके से अवैध शस्त्र व उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव होडलपुर में एक बंद मकान में अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली। एसओजी, सर्विलांस और सोरोंजी पुलिस ने 11 जून की देर रात 11 बजे बंद मकान की घेराबंदी करके छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक आरोपी अंधेरे में भाग गया। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अनमोल निवासी गांव होडलपुर सोरों, नेकसे निवासी गांव भिदौनी सोरों बताया। पुलिस ने मौके से 2 तमंचा देशी 315 बोर व एक देशी रायफल 315 बोर, एक खोखा और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करके जेल भेजा गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि बंद मकान में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये ईनाम दिए जाने की घोषणा की।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
गांव होडलपुर में पकड़े गए अनमोल पर 9 और नेकसे पर 6 मुकदमें अलग-अलग थानों में पंजीकृत हैं। अनमोल पर बदायूं जनपद के थाना कादरचौक में जानलेवा हमले आर्म्स एक्ट के दो मुकदमें पंजीकृत हैं। वहीं सोरोंजी कोतवाली में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, अवैध खनन सहित अन्य मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं नेकसे पर सोरोंजी कोतवाली में आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम,जानलेवा हमला, सहित 6 मुकदमें दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें