फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा के जलस्तर में आई छह सेंटीमीटर की कमी

विज्ञापन
कछला में बहती गंगा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच रविवार को कछला बैराज में छह सेंटीमीटर तकजलस्तर की कमी आई है। बिजनौर और नरौरा बांध से भी प्रवाह में कमी हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश होने पर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगता है। हरिद्वार की भीमगोड़ा बैराज से शुक्रवार की तुलना में 3 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया।
विज्ञापन

गंगा का बढ़ता जलस्तर गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खतरा है। गंगा पर पक्के घाटों का अभाव होने से श्रद्धालुओं को सावधानी से गंगा में स्नान कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा में बल्लियां लगाकर बैरिकेडिंग की गई है जिससे श्रद्धालु गहरे पानी में न जाएं। गंगा के बदलते जलस्तर पर सिंचाई विभाग और तटवर्ती इलाकों के ग्रामीण लगातार नजर बनाए हुए हैं।

- गंगा के जलस्तर में रविवार को 6 सेंटीमीटर की कमी कछला बैराज पर दर्ज की गई है। मानसून के सीजन में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। जिले में स्थिति सामान्य है।- शेर सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैराजों से पानी का प्रवाह
हरिद्वार बैराज से-77692 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से- 35304 क्यूसेक
नरौरा बैराज से- 62053 क्यूसेक
कछला ब्रिज- 162.25 मीटर के निशान पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें