फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलग-अलग घटनाओं में दो श्रद्धालुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें एक श्रद्धालु की कछला घाट को करंट लग गया। इसे सोरों सीएचसी लाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दूसरा श्रद्धालु लहरा घाट पर स्नान करते समय डूब गया। जब तक उन्हें बचाया जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

आगरा के थाना शाहगंज अंतर्गत पचकुंइयां निवासी कैलाश शर्मा (45) अपने साथी नरेंद्र के साथ बदायूं के कछला घाट पर स्नान करने के लिए आए थे। रविवार की सुबह यह अचानक करंट की चपेट में आ गए। इससे यह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए।
वहीं दूसरी घटना में हाथरस के सहपऊ अंतर्गत गांव छोटा कोकना निवासी नितिन (25) पुत्र हरिओम अपने साथियों के साथ सोरोंजी के लहरा घाट पर सावन के अंतिम सोमवार को शिवजी का गंगाजल से अभिषेक करने के गंगाजल लेने आया था। वह रविवार की सुबह लहरा घाट पर साथियों के साथ गंगा स्नान कर रहा था। स्नान करते हुए वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथियों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला। उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें