फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, भाई की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में अतरौली मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन

अमांपुर के गांव नगला तिरेसठ निवासी नरोत्तम (32) अपनी बहन सुषमा निवासी नगला सुम्मेर गंगीरी को रक्षाबंधन पर्व पर बाइक से अपने घर ले जा रहा था। ढोलना में समीप पेट्राल के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नरोत्तम में मौके पर मौत हो गई। बहन सुषमा गंभीर घायल हो गई। हादसे पर राहगीर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि बाइक के पेड़ से टकराने से हादसा हुआ है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें