फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाबालिग प्रेमिका की संदिग्ध हालात में मौत, प्रेमी ने भी जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार शाम नाबालिग प्रेमिका की मौत के बाद देर रात प्रेमी ने भी जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली।घटना शहर के बाहरी हिस्से में स्थित कॉलोनी की है। दोनों ही पक्षों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। बुधवार को दिनभर कॉलोनी में प्रेम प्रसंग में प्रेमी-प्रेमिका की आत्महत्या की चर्चा रही।
विज्ञापन

नाबालिग लड़की के परिजन ने मौत का कारण पेट दर्द बताया। कहा कि मंगलवार शाम को अचानक पेट दर्द शुरू हो गया। इस पर वह लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग नाबालिग लड़की के घर पर इकट्ठा हो गए। वहीं, देर रात कॉलोनी में ही रहने वाले एक युवक ने देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया, परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। लड़का मजदूरी करता था। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार सुबह कॉलोनी के लोगों को जानकारी हुई तो युवक के घर पर भी भीड़ लग गई। बुधवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नाबालिग लड़की की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। लोगों ने बताया कि दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पक्षों ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन




नाबालिग के परिजन ने बताया कि पेट दर्द से नाबालिग की मौत हुई है और युवक की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्प्ष्ट होगी।
विज्ञापन

- आंचल चौहान, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें