कासगंज। पटियाली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पटियाली-दरियावगंज के मध्य नरथर हाल्ट स्टेशन के समीप उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नरथर हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की रात एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। रेल पटरी के पास उसका शव पड़ा होने की जानकारी पर रेलवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के बारे में लोगों से जानकारी की, लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की सुबह उसके भाई ओमेंद्र ने उसकी शिनाख्त हरविंदर सिंह (50) निवासी गांव नरथर पटियाली के रूप में की । उसने बताया कि हरविंदर सिंह मंगलवार की रात 8 बजे घर से कहीं निकल गया था। उसके बाद वह घर नही लौटा। काफी तलाश करने पर उसका कहीं पता नही चला। उसके तीन बच्चे है। इनमे बड़ी बेटी सुनीता (21), बेटा अमन (18), और चमन (11) के हैं। पटियाली सीओ आरके पांडेय आरके पांडेय ने बताया कि ट्रेन चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।