फोटो30मृतक मोहिनी का फाइल फोटो।
- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
कासगंजज। गंजडुंडवारा के गांव खरपरा में रविवार की दोपहर फंदा लगाने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके ससुरालीजन घर से भाग गए। उसकी शादी 6 माह पूर्व हुई थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उसकी मौत के मामले में जांच कर रही है।
गांव खरपरा निवासी मोहिनी (20) पत्नी आदेश की रविवार की दोपहर घर पर फंदा लगाने से उसकी मौत हो गई। ससुरालीजन मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग भी गांव में पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए।
मृतका के चाचा श्यामवीर निवासी गांव नगला उम्मेद थाना जसरथपुर जनपद एटा ने बताया कि भतीजी मोहिनी की शादी 6 माह पूर्व हुई थी। उसका पति आए दिन उसे परेशान करता था। 15 दिन पूर्व ससुरालीजन जबरदस्ती मोहिनी को मायके से लाए थे। उन्होंने उसके ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। मोहिनी परिवार में सबसे बड़ी थी। उसकी एक बहन रोहिणी (17) और भाई रोहित (15) का है। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नही हुई है।