फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पत्नी को मारापीटा फिर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजी में एक महिला से पति व अन्य ससुरालीजनों द्वारा विवाहिता से तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए प्रताड़ित किया गया और पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने इस मामले में पति व ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता सना शाहिद पुत्री दुलारे मियां ने बताया कि 4 मई 2014 को शाहिद हुसैन पुत्र आबाद हुसैन निवासी मोहल्ला काजी के साथ उनकी शादी हुई थी। शादी में पिता ने गृहस्थी का सामान,आभूषण, कार व दो लाख रुपये नकद दिए थे, लेकिन ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। वे तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे।
शाहिद ने मारपीट करते हुए तीन तलाक दे दिया है। ससुर आबाद हुसैन, जेठ अल्ताफ हुसैन सहित सभी लोगों ने मारपीट की। उन्होंने जेठ पर भी गला दबाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि 21 मई को दोपहर के समय पति ने तीन तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें