फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंजडुंडवारा-सुन्नगढ़ी मार्ग दो साल से है जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा-सुन्नगढ़ी मार्ग दो साल से जर्जर पड़ा है। नगला वरेठी व गांव बस्तर सहित सड़क पर जलभराव होने से गहरे गड्ढे हो गए है। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। लोगों ने जर्जर सड़क को बनवाए जाने की लोक निर्माण विभाग से मांग की है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा से सुन्नगढ़ी की ओर जाने वाली 15 किलोमीटर की सड़क करीब दो साल से जर्जर हाल में है। इस मार्ग पर से प्रतिदिन सुजावलपुर, वरेठी नगला, पचपोखरा, समसपुर, बस्तर, इस्माइलपुर, गनेशपुर भाटान, सुन्नगढ़ी , किलाेनी,किसोल, नगला ढाव, उलाई खेड़ा सहित अन्य गांवों के लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्र के अब्दुल हफीज गांधी, योगेश यादव, रफ्फन मंसूरी, राजू वर्मा, राकेश लोधी, मुनेंद्र शाक्य ने बताया कि पानी की निकासी न होने से सड़क पर पानी भरा रहता है। इससे यह सड़क वरेठी नगला, बस्तर सहित अन्य गांवों के पास काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। जलभराव व गड्ढों के बीच फंसकर दुपहिया वाहन व ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। हादसे में लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी जर्जर सड़क के निर्माण नही हुआ। सड़क का निर्माण न होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता से सड़क के निर्माण की मांग की है। सड़क का निर्माण होने से लोगों को इस जर्जर सड़क से निजात मिल सके। अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड नंद किशोर ने बताया कि बारिश के दौरान हुए गड्ढाें की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें