फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कासगंज डिपो को मिलीं पांच नई बसें, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। परिवहन निगम को शासन से पांच नई बसें मिली हैं। अभी ये बसें सिर्फ दिल्ली और आगरा रूट पर ही चलेंगी। कासगंज डिपो से हरिद्वार, टनकपुर, झांसी, कानपुर के अलावा खाटू श्याम के लिए बस सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है। इन रूटों पर परमिट मिलने के बाद बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे लोगों का सफर आसान होगा। कासगंज डिपो के पास अभी तक 107 बसें थीं। पांच नई बसें मिलने के बाद बसों की संख्या 112 हो गई है।
विज्ञापन


नए रूट पर सेवाएं शुरू होने पर मिलेगी सहूलियत
कासगंज से हरिद्वार, टनकपुर, कानपुर समेत अन्य जिलों के सफर के लिए लोग अभी तक ट्रेन के भरोसे रहते थे। इन रूट पर बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। यात्री ट्रेन के सहारे न रहकर बस से भी मंजिल तय कर सकेंगे।

वर्जन :
कासगंज डिपो को पांच नई बसें मिल गईं हैं। अभी इन बसों को दिल्ली और आगरा रूट पर लगाया गया है। टनकपुर, झांसी, हरिद्वार, कानपुर के लिए जल्द ही बस सेवा शुरू होगी। इसके लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। परमिट मिलने पर नए रूट पर सेवाएं शुरु की जाएंगी। - ओम प्रकाश, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें