फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
फोटो08सड़क हादसे में मृतक युवक संतोष का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के गांव गुड़गुड़ी से 20 दिन पूर्व गांवों के लोगों के साथ नासिक मजदूरी करने गए दो युवक को पिकअप वाहन ने बुधवार-बृहस्पतिवार की रात टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से ढाबे पर जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव गुड़गुड़ी निवासी संतोष (32), पुष्पेंद्र (26) गांव के लोगों के साथ करीब 20 दिन पहले नासिक मजदूरी करने के लिए गए थे। नासिक में वह टमाटर खेत से एकत्रित करने के बाद 27 अगस्त की रात बाइक पर सवार होकर ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रात में 12 बजे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे मृतक संतोष का शव गांव लाया गया। घायल पुष्पेंद्र को जिला अस्पताल पर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसकी हालात को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया।


दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सड़क हादसे में युवक संतोष की मौत हुई। संतोष की मां रामबेटी ने बताया कि उनका बेटा संतोष मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी शादी 6 साल पहले पूजा निवासी गांव साहीपुर थाना कंपिल फर्रुखाबाद के साथ हुई थी। उसके दाे बच्चे बेटी अंजलि (5), बेटा कार्तिक (2) है। मां रामबेटी, पत्नी पूजा सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें